फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने जेबा के विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जेबा, ककरहा, मीरपुर आदि गांवों के उपभोक्ताओं ने जेबा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कई उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि रात नौ से 12 बजे तक बिजली काट दी जाती है। इसके अलावा कई बार में घंटों बिजली नदारद रहती है, इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अधिशासी अभियंता से वार्ता की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


मरम्मत के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
शाहजहांपुर। ककरा विद्युत उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत के चलते मंगलवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 630, 250 और 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र की बिजली बंद रही। वहीं, निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के चिनौर-बाईबाग फीडर में दोपहर 12 बजे ब्रेकडाउन हो गया। कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त कर करीब 30 मिनट में फाल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल कर दी। अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली बंद रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें