फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशनर उपलब्ध कराएं आधार नंबर

Fri, 29 Sep 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या विकास भवन के समाज कल्याण कार्यालय को जल्द उपलब्ध करा दें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें पेंशन की द्वितीय तिमाही किश्त उनके बैंक खातोें में नहीं भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्विवेदी ने बताया कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन के 84411 लाभार्थी हैं। इनमें से अभी बमुश्किल 55 फीसदी लाभार्थियों ने आधार और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय आने में कोई असुविधा होने पर ग्रामीण लाभार्थी विकास खंड कार्यालयों में तैनात एडीओ (समाज कल्याण) अथवा नगर निकायों के निवासी नगरपालिका परिषदों/ नगर पंचायतों में आधार नंबर समेत अन्य ब्यौरा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें