फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल से पैदल और बाइकों का आवागमन शुरू

Tue, 24 Sep 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कोलाघाट पुल पर जांच टीम से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते सांसद। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/मिर्जापुर। कोलाघाट पुल पर भार वहन क्षमता की जांच का काम पूरा हो गया है। सोमवार शाम से पुल पर पैदल और दोपहिया वाहनों से आवागमन शुरू हो गया। इससे पूर्व अधिकारियों के साथ कोलाघाट पहुंचे सांसद अरुण कुमार सागर ने बीएचयू की आईआईटी से आई विशेषज्ञों की टीम से कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन

आईआईटी की टीम के इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर अश्विनी कुमार ने उन्हें बताया कि वह पुल के सभी पिलर की विस्तृत जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौप देंगे। सेतु निगम के अधिकारी जांच कार्यों का अलग-अलग विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसमें 20 से 30 दिन का समय लग सकता है। जांच में किसी स्तर पर कोई कमी मिलने पर आवागमन को लेकर दिक्कत खड़ी हो सकती है। इसलिए अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि पुल से भारी चार पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति देना उचित होगा अथवा नहीं।
गत 14 सितंबर से कोलाघाट पुल पर भार वहन क्षमता की जांच का काम शुरू हुआ था।
000

कोला पुल से दौड़ने लगे दोपहिया वाहन
कोला पुल से शाम चार बजे सांसद की वापसी होने के कुछ देर बाद बीएचयू आईआईटी की जांच टीमें भी मशीनों समेत सारा सामान लेकर वापस चली गईं। इसके साथ ही लोगों ने पुल से पैदल और दोपहिया वाहनों से आवागमन शुरू कर दिया। पुल पर आवागमन शुरू होने के संबंध में एसडीएम व तहसीलदार कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें