लायंस क्लब पर्ल ने अपने मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत टाउनहाल स्थित बृज पैथालॉजी में रक्तदान शिविर लगाया। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया।
अध्यक्ष बावा सिंह के नेतृत्व में लगे कैंप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने उपस्थिति दर्ज कराकर दानदाताओं का मनोबल बढ़ाया। इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ. बावा सिंह ने रक्तदान को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। कैंप में अध्यक्ष के अलावा डॉ. रजत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हनी विज, डॉ. वीपी सिंह, चंद्र शेखर, तविशी कालरा, राहुल कालरा, अमन अरोरा, आकाश अरोरा, हरप्रीत बावा, अतुल श्रीवास्तव, हर्षिता, रोचक, मनीष, नेहा गुप्ता, विमल यादव, वरुण श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, बविता आदि ने रक्तदान किया। आयोजन में रोमी आनंद, भरत गुप्ता, संजय विज जगजीत सिंह माटा आदि का योगदान रहा। सचिव डॉ. वीपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।