फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज 16 केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा, 6816 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीसीएस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में इसका आयोजन होगा। एक दिन पहले कक्षों में सीटिंग प्लान तैयार करवाया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 6816 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली का समय सुबह साढ़े नौ से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक रहेगा। द्वितीय पाली अपराह्न ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। जीएफ कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज आदि में परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान तैयार कराया गया। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि केंद्र पर 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक कक्ष में 24 के बैठने की व्यवस्था की गई है। सीटिंग प्लान को इस तरह से तैयार किया गया है, ताकि नकल की संभावना न रहे।
शहरी क्षेत्र में 14 और तिलहर में दो केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह आठ से 8ः45 बजे और द्वितीय पाली के लिए अपराह्न एक से 1ः45 बजे के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं ले जा सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

अभ्यर्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा की अवधि में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर या कोई अन्य डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। किसी अभ्यर्थी के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई होगी।
-
एक दिन पहले ही अभ्यर्थी आने हुए शुरू
- परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का शनिवार को ही आना शुरू हो गया था। उनके ठहरने के लिए नगर निगम की ओर से अस्थायी व स्थायी रैन बसेरों में अलग से व्यवस्था कराई गई थी। इसके साथ ही सभी रेस्टोरेंट, होटल, धर्मशाला आदि में अभ्यर्थियों ने देर रात तक पहुंचकर विश्राम किया, जिससे सुबह की पाली में वे परीक्षा दे सकें। इसके चलते रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर चहल-पहल रही। रैन बसेरों व अलाव आदि की व्यवस्था का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
-
आज सुबह छह बजे से चलेंगी ई-बसें
-अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए ई-बसों का संचालन सुबह छह बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने एक दिन पहले ही बैठक कर निर्देश दिए थे। ई-बस संचालन प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया कि दो ई-बसें शनिवार को सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन से बस अड्डा होते हुए तिलहर बस स्टेशन तक जाएंगी। इसका रेलवे स्टेशन से तिलहर तक का किराया 60 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें