पेपर लीक होने के कारण 29 अप्रैल प्रथम पाली की निरस्त की गई लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2015 शहर के 17 केंद्रों ने शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव की देखरेख में हुई परीक्षा में कुल 3529 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3857 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग के आए पर्यवेक्षक हरेंद्र मोहन सहाय ने अपने साथी राजेश गुप्ता के साथ सभी केंद्रों का जायजा लिया और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन की मदद की। परीक्षा के लिए जीआईसी, जीजीआईसी, एनटीआई, इस्लामिया, देवी प्रसाद, दैवी संपद, डॉ. सुदामा प्रसाद, गुरु नानक पाठशाला, संजय कुमार सरस्वती, एबी रिच, एसएस लॉ कॉलेज, एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, हर कुमार पाठक, एसपी कॉलेज और जनता कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए कुल 7386 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात रहा।