फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवेल दंपति का जन्मदिन मनाया

Sun, 22 Feb 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट्स गाइड के जन्मदाता लॉर्ड वेडेन पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी पॉवेल का जन्मदिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउड गाइड कार्यालय में पॉवेल दंपति के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सबसे पहले सैल्यूट करके कैडेट्स ने स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा पर चलने के संकल्प को दोहराया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्काउट्स और गाइड ने स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, मीनारों का प्रदर्शन, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही स्काउट और गाइड ने पोलियो ड्रॉप पीने वाले बच्चों को बुलाकर लाए। इससे पहले जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने वेडेन पॉवेल के जीवन पर परिचय प्रकाश डाला।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक हसीब अहमद, सुमन सक्सेना, नीलम, रामकरण, खुशबू आदि शिक्षक एवं हनी शर्मा, गौरव, अमन, अनिल, सचिन, अंजलि, निदा, मुस्कान, पूनम, आरती, सुमन, अलीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अकर्रा रसूलपुर में रोपे गए पौधे
ददरौल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड वेडेन पॉवेल का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान ब्लाक गाइड कैप्टन रूफिया खान ने विद्यार्थियों से कहा कि उन लोगों को वेडेन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। ब्लाक गाइड मास्टर अनंत वाजपेयी ने कहा कि स्काउट-गाइड एकदूसरे से प्रेम और सेवा करना सिखाता है। इस मौके पर नेहा निशा, सोमवती, विमलेश, सुमित और अमर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें