फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों की जांच कर मुफ्त बांटी गईं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। शिवदासपुर और बिरसिंहपुर गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं बांटीं।
विज्ञापन

बिरसिंहपुर में आयोजित शिविर में डॉ. पायल मित्तल ने अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच की। शिवदासपुर में डॉ. राम रहीम अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे। डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें