फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्डों में मरीज बेहाल, अधीक्षक के खाली कमरे में चलता रहा एसी

विज्ञापन
खुटार सीएचसी का परीक्षण करते एसडीएम। स्रोत : तीमारदार
विज्ञापन
खुटार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और तीमारदारों को किस तरह अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है, इसकी पोल मंगलवार रात एसडीएम सदानंद सरोज के औचक निरीक्षण में खुल गई। प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती महिलाएं भीषण गर्मी में हाथ के पंखे से हवा करती मिलीं। वार्ड में लगा पंखा खराब था। परिसर के विश्रामगृह में भी पंखा खराब मिला और तीमारदार जमीन पर चटाई बिछाकर हाथ के पंखे से हवा करते मिले। सीएचसी अधीक्षक के कार्यालय में किसी की मौजूदगी नहीं होने के बावजूद एसी चलता मिला।
विज्ञापन

सीएचसी में रात के समय डॉक्टरों के नदारद रहने और मरीजों को हो रही परेशानी का वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। डीएम ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को रात में सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मंगलवार रात करीब 11 बजे एसडीएम सीएचसी पहुंचे। उनके साथ थाना प्रभारी अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स साधना गुप्ता और वार्ड बॉय आकाश कुमार ही मौजूद मिले। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी नदारद थे। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को गर्मी में हाथ के पंखे से हवा करते देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और डॉक्टरों-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में गंदगी भी मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण की जानकारी होने के करीब 15 मिनट बाद डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अंकित और फार्मासिस्ट संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। इसमें दिन की ड्यूटी में प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना, आरसीएच ऑपरेटर अनिल कुमार, स्टाफ नर्स अंजली और रजनी मिश्रा, बीसीपीएम शैलेंद्र कुमार, बीपीएम नुरुल शबा, एलएमओ डॉ. रंजना सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र सिंह और कनिष्ठ सहायक महेश कुमार की हाजिरी नहीं लगी मिली। एसडीएम ने सभी को गैरहाजिर मानते हुए स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।

व्यवस्थाएं सुधारने की कड़ी चेतावनी
एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज ने बताया कि डीएम के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में सीएचसी में कई खामियां मिली हैं। वार्डों में पंखे बंद मिले और मरीज व तीमारदार हाथ के पंखे से हवा करते मिले। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। निरीक्षण की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

खुटार सीएचसी का परीक्षण करते एसडीएम। स्रोत : तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें