राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। सर्दी में बुखार, जुकाम और खांसी के साथ ही सांस की समस्या ने लोगाें को परेशान करना शुरू कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती भी किया जाता है।
लगातार गिरते तापमान के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग बुखार के साथ जुकाम और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा सांस के मरीजों में इजाफा हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना ही 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सांस की समस्या से ज्यादा पीड़ित हैं। अन्य मरीज भी पहुंच रहे हैं। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि सर्दी में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना चाहिए। गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। सर्दी से बचाव भी बेहद जरूरी है।