फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना मानक संचालित मिलीं पैथोलॉजी, छह को नोटिस

विज्ञापन
पुवायां में पैथोलाॅजी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ पुवायां। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की खून की जांच रिपोर्ट में खेल करने वाले पैथोलॉजी संचालकों पर सख्ती बरत रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बृहस्पतिवार को आधा दर्जन पैथोलॉजी लैब पर छापा मारते हुए अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पुवायां रोड पर स्थित एकता पैथोलॉजी पर डिप्टी सीएमओ को डॉक्टर व एलटी नहीं मिले हैं। यहां अप्रशिक्षित युवक कार्य करता मिला। उन्हें नोटिस देते हुए आठ दिन में जवाब मांगा गया है। इसी तरह पुवायां-खुटार रोड स्थित मुस्कान पैथोलॉजी का पंजीकरण होने के बावजूद मानक पूर्ण नहीं मिले। बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण न होने पर सुधार के लिए नोटिस देते हुए चेताया है।
डॉ. आसिफ ने बताया कि सिद्धि विनायक पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के चल रही है। वहां खून की जांच करने वाले उपकरण मिले हैं। हालांकि, संचालक ने पंजीकरण के लिए आवेदन कर रखा है। उन्हें बिना पंजीकरण के संचालन न करने के लिए चेताया गया है। इसी तरह बिना पंजीकृत अभिरख्य पैथोलॉजी में एलटी कार्य करता मिला। इसी तरह बिना पंजीकृत न्यू प्रिंस पैथोलॉजी को एलटी चला रहा था। डॉ. आसिफ ने बताया कि सभी बिना पंजीकृत संचालित पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें