फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच जर्जर सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ, विधायक का प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। विकास खंड के पांच गांवों की जर्जर हो चुकी सड़कों का जल्द कायाकल्प हो जाएगा। इस बारे में विधायक सलोना कुशवाहा के स्तर से भेजे गए सड़क निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य शुरू होने के लिए अब बजट स्वीकृत होने का इंंतजार है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि गांव शेरपुर उर्फ शेरगढ़ में पंचायत घर से चांदपुर तक, फतेहपुर बुजुर्ग से शेरगढ़ संपर्क मार्ग तक, तालबीपुर से दियुरिया गांव की नहर की पुलिया तक, सुल्तानपुर में हरेंद्र के मकान से भुड़ेली तक इंटरलॉकिंग और रुद्रपुर गांव के रेलवे फाटक से लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे एक ढाबे तक सड़क निर्माण के भेजे गए प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए वह बजट की धनराशि स्वीकृत कराने का प्रयास कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें