अपने शहर दा पुत्तर तरनदीप बजाज बॉलीवुड में पैर पसारने जा रहा है। Òथ्री इडियटÓ, Òलव एक्सप्रेसÓ जैसी फिल्मों में नामी-गिरामी कलाकारों के साथ काम करने के बाद अब वह आज रिलीज हुई इरफान और ऐश्वर्या राय की फिल्म Òजज्बाÓ में भी दिखाई दे रहे हैं।
तरनदीप ने मुंबई से अमर उजाला के साथ अपने अनुभव बांटते हुए बताया कि Òजज्बाÓ फिल्म में वह सनी नामक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो ताले की चाबियां बनाने अर्थात ताले खोलने का काम करता है और पुलिस का मददगार है। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म मनोरंजन के लिहाज से भी बहुत अच्छी है। तरन ने बताया कि अगले सप्ताह ही उसकी एक और फिल्म Òबेडिंग पुलावÓ भी रिलीज हो रही है, इस फिल्मी पूरी कास्टिंग उसी ने की है।
एकबार फिर बता दें कि तरनदीप सदर बाजार निवासी जसवंत सिंह बजाज के बेटे हैं और यहां से शिक्षा पूरी करने के बाद वह मुंबई चले गए थे। अभिनय के साथ उनका कास्टिंग में भी शौक है। बतौर कास्टिंग उनकी कई फिल्में आ चुकी हैं।