फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनरल टिकट पर स्लीपर बोगी में सफर करने वाले पकड़े

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करते सीएमआई एसके ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग के दौरान 283 मामले पकड़े गए। इनसे रेलवे ने 2 लाख 22 हजार 560 रुपये का राजस्व अर्जित किया। चेकिंग में अधिकतर यात्री जनरल के टिकट पर स्लीपर कोच में सफर करते हुए मिले।
विज्ञापन

दोपहर दो से रात दस बजे तक एसीएम हरी सिंह मीना के नेतृत्व में श्रमजीवी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कोलकाता एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत 20 गाड़ियों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 75 मामले पकड़े गए। इनसे 71,695 रुपये वसूले गए।
अनियमित यात्रा के 208 मामलों में 1,50,865 रुपये जुर्माना और किराया वसूला गया। कई यात्री जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते मिले। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें