फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री।संवाद
विज्ञापन
- रविवार को भी निरस्त और लेट रही ट्रेनें, बसों में बढ़ी भीड़भाड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मुरादाबाद मंडल के ऐंगवा स्टेशन पर लूप लाइन में इंटरलॉकिंग का कार्य चलने के कारण राज्यरानी तथा नौचंदी समेत कई ट्रेनें निरस्त हैं। जिसकी वजह से रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भीड़भाड़ रहती है। दूसरे विकल्प में रोडवेज की बसें चुनते हैं, अब वहां भी धक्कामुक्की का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को राज्यरानी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर, लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर, सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। यह सभी ट्रेनें पांच जुलाई तक निरस्त हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ट्रेनों में तत्काल में टिकट मिल जाने के बाद सीट नहीं मिलने यात्री परेशान रहे। कई यात्री कोच के पायदान पर खड़े होकर यात्रा करते दिखे। वहीं रोडवज बसों के ठसाठस भरकर चलने से धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


कई गाड़ियां विलंब से पहुंचीं
गाड़ी संख्या 14205 दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 14007 आनंद विहार टर्मिनल सात घंटा विलंब से जंक्शन पर आई। 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटा, 12232 लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो घंटा, 13308 गंगा सतजुल एक्सप्रेस एक घंटा, 12588 गोरखपुर अमरनाथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस पौन घंटा, 04250 लोहता स्पेशल फेयर समर पांच घंटा, 15116 लोकनायक एक्सप्रेस चार घंटा देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें