शाहजहांपुर। सीतापुर से चलकर शाहजहांपुर आने वाली सीतापुर पैसेंजर ट्रेन शनिवार को चार घंटे 25 मिनट देरी से आई। ट्रेन को स्टेशनों पर रोके जाने से यात्रियों ने हंगामा किया। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया।
05459 सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर सुबह साढ़े नौ बजे सीतापुर से चली थी। इसके बाद जगह-जगह होम सिग्नल व स्टेशनों पर रोक दिया गया। 11.13 बजे उचौलिया आने का समय है, लेकिन यहां पर पौने चार बजे पहुंची। एक घंटे स्टेशन पर खड़े रहने के बाद ट्रेन को चलाया गया। काफी हल्की रफ्तार से ट्रेन को चलाए जाने के कारण यात्री भड़क गए। उन्होंने बरतारा स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। गार्ड व स्टेशन मास्टर ने उन्हें समझाया। यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने सीतापुर पैसेंजर को निकाला। पांच बजे यह ट्रेन शाहजहांपुर पहुंच सकी। यात्रियों ने बताया कि दो दिन से लगातार दिक्कत आ रही है। रोजा स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ियों के खड़े होने के कारण ट्रेन के लिए लाइन क्लीयर नहीं हो पा रही थी। संवाद