फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- संभावित प्रत्याशी लिखकर किया प्रचार तो कट जाएगा टिकट

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को स्मृति चि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करने वाले पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने की जरूरत है। कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता संभावित प्रत्याशी लिखवाकर पोस्टर बैनर न लगवाए। ऐसा करने पर टिकट कट जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में विद्रोह की स्थिति रोकना जिले के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

शनिवार को रेती रोड कार्यालय में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को टिकट का आश्वासन नहीं देना है। वरिष्ठ नेता जिसे बोल देंगे, उसका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा। अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। 33 मिनट के भाषण के दौरान चौधरी ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में बेहतर रणनीति के साथ चुनाव लड़ना होगा। यही कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है। चौधरी ने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। नवनीत पाठक और अनिल गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा, विधायक मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, चेतराम, सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीपीएस राठौर, किशोर गुप्ता मौजूद रहे।
लोकसभा में गठबंधन के बाद भी नहीं रोक पाए विरोधी विजय रथ
भूपेंद्र चौधरी ने 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में दो बड़े राजनीतिक दल एक हो गए। पश्चिम का बड़ा दल कहा जाने वाला राष्ट्रीय लोक दल भी उनके साथ था। उसके बाद भी प्रदेश की जनता ने 80 प्रतिशत सीटें भाजपा की झोली में डाल दी, साथ ही अकेले भाजपा को 50 प्रतिशत वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें