फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर घायल हुआ यात्री, तमाशा देखते रहे आरपीएफ के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरपीएफ के जवान तमाशबीन बने रहे। जीआरपी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुवायां थाना क्षेत्र के गांव गुटैया फार्म निवासी निर्वान सिंह शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में रायगढ़ से शाहजहांपुर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से उतरते समय पर फिसलकर प्लेटफार्म से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। इस दौरान आरपीएफ के जवान कुछ दूरी पर खड़े तमाशबीन बने रहे। सूचना पर पहुंचे जीआरपी उपनिरीक्षक टीकम सिंह ने 108 एंबुलेंस बुलाकर निर्वान को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां शनिवार सुबह 5:45 बजे उनकी मौत हो गई। आरपीएफ की लापरवाही पर जीआरपी के उपनिरीक्षक टीकम सिंह ने नाराजगी जताई है लेकिन आरपीएफ प्रभारी एसडी मीणा का कहना है कि उन्हें यात्री के ट्रेन से गिरकर घायल होने की जानकारी नहीं है। वरना सूचना मिलते ही जवानों को भेजा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें