फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही अवध असम एक्सप्रेस में सफर के दौरान शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव तरा खास निवासी चंचल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चंचल पंजाब से घर लौट रहे थे। उन्हें बरेली जंक्शन पर उतरना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वहां उतर नहीं पाए। यहां ट्रेन से गिरने पर उन्हें बिलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने घायल हालत में सीएचसी पहुंचाया। स्टेशन अधीक्षक मो. हनीफ के अनुसार उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन से यात्री के गिरने के बारे में बिलपुर पुलिस चौकी के प्रभारी ने सूचना दी थी।
बाद में अवध असम एक्सप्रेस के लोको पायलट से जानकारी प्राप्त की। लोको पायलट ने बताया कि यात्री ट्रेन से कूदने के कारण घायल हुआ था। यहां अवध असम एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें