फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से बंद होगी पैसेंजर व साप्ताहिक ट्रेनें, यात्रियों के सामने आएंगी दुश्वारियां

Sun, 30 Nov 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे के कारण शाहजहांपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सोमवार से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। अट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट होने के साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है, साथ ही कोहरा भी ट्रेनाें की रफ्तार पर लगाम लगा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। शाहजहांपुर से चलने वाली 54327 व 54328 सीतापुर पैसेंजर, 54329 व 54330 बालामऊ पैसेंजर, 54337 व 54338 लखनऊ पैसेंजर व 64175 व 64176 रोजा बरेली पैसेंजर का संचालन सोमवार से बंद कर दिया जाएगा।
ये 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों से रोजा, कहेलिया, बालामऊ, शाहबाद, हरदोई जाने वालों को दिक्कत आएगी। रोजाना ही पैसेंजर ट्रेनों से नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी आदि सफर करते थे। ट्रेनों का संचालन बंद करने के लिए रेलवे अफसरों के पास मुरादाबाद से पत्र प्राप्त हो गया है। इनके अलावा साप्ताहिक ट्रेन 12209 व 12210 गरीब रथ-कानपुर कांठगोदाम, 15903 व 15904 डिग्रूगढ़ चंडीगढ़ भी रद की गई। 15909 अवध आसाम सप्ताह में सोमवार को नहीं आएगी। जबकि 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस बुधवार को नहीं शाहजहांपुर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें