फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर परवीन और भूप सिंह सम्मानित

विज्ञापन
विनोबा सेवा आश्रम में वृद्धजनों को सम्मानित करते ददरौल विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एसपी कॉलेज सभागार में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक राना परवीन और भूप सिंह को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र गुप्ता ने सभी से वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने और उनके अनुभवों का लाभ लेने की अपील की। सोसायटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप दीपक ने उत्तर प्रदेश सरकार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को भी रोडवेज बस में मुफ्त सफर की सुविधा दिए जाने की अपील की। एमके कंचन, महामंत्री सर्वेश गुप्ता, संजीव सक्सेना उर्फ कन्हैया, समीर सक्सेना, कवि कृष्णाधार मिश्र, ब्रजेश सक्सेना, डॉ. विजय श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
-
विधायक ने वृद्धजनों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में अंंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ददरौल विधानसभा विधायक अरविंद सिंह ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनको वस्त्र, फल, मिठाई आदि वितरित की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, रमेश भैया, अतुल गुप्ता, दिनेश चंद्र शुक्ला, सुशील कुमार, ब्रह्मदेव आदि मौजूद रहे। संवाद

विनोबा सेवा आश्रम में वृद्धजनों को सम्मानित करते ददरौल विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें