फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविधान दिवस पर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारी में जुटी पार्टी

Thu, 29 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बुधवार को कांट के अभायन रोड स्थित महाजन मैरिज लॉन में बैठक आयोजित की गई। इसमें 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावित बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन सचिव संजीव सागर, प्रदेश सचिव ऋषिपाल सिंह और मंडल प्रभारी महेश सागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए महारैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, अशोक कुमार, महेश वर्मा, धनीराम वर्मा, सुरजीत लोधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें