शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने परौर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि उनकी गैर जनपद में कोई विभागीय प्रकरण में जांच चल रही थी इसलिए उन्हें लाइन भेजना पड़ा। वहीं, लाइन से रामेंद्र कुमार को परौर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा साइबर थाना प्रभारी सर्वेश शुक्ला को मॉनिटरिंग सेल भेजा गया है। संवाद