फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सफेद पट्टी के अंदर खड़ी करें बाइक, बाहर मिली तो पुलिस करेगी चालान

विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में सफेद पट्टी के बाहर खड़ीं बाइकें। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहारों पर बाजारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सफेद पट्टी के बाहर आड़े-तिरछे खड़े मिलने वाले वाहनों के चालान काटने का अभियान शुरू किया जाएगा। सीओ यातायात संजय कुमार के मुताबिक इसके लिए व्यापारियों का भी सहयोग लेंगे।
विज्ञापन

बाजारों में सफेद पट्टी बनवाने का उद्देश्य था कि पट्टी के अंदर वाहन खड़े किए जाएं, जिससे जाम की समस्या नहीं हो सके। इसके बावजूद लोग मनमाने तरीके से आड़ी-तिरछे वाहन खड़ा करते हैं। इस वजह से जाम लगने से लोगों को जूझना पड़ता है।
आने वाले त्योहारों के मौके पर खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी। तब यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सीओ यातायात ने बताया कि सफेद पट्टी के अंदर वाहन खड़ा करने के लिए पूर्व में भी व्यापारियों से कहा था।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए व्यापारियों का सहयोग लेंगे। बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करेंगे, जिससे ग्राहक या कोई अन्य पट्टी के बाहर वाहन खड़ा नहीं करे।

चौक कोतवाली पुलिस ने चलाया अभियान
शनिवार की शाम को चौक कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच कई जगह पर सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़े मिलने पर कुछ का चालान किया गया। कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें