फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पार्क : झूले और बेंच टूटी, घास तक की नहीं होती कटाई

विज्ञापन
लाल इमली चौराहा ​स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के गेट पर अतिक्रमण किए खड़ी नगर निगम की गाड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आराम के कुछ पल बिताने के लिए बनाए गए शहर के पार्क बदहाल हो गए हैं। शहीद उद्यान समेत विभिन्न पार्कों की स्थिति काफी ज्यादा खराब है। झूले टूटे पड़े हैं, बेंच और कुर्सियां तक सुरक्षित नहीं हैं। घास की कटाई नहीं होने से लोग पार्कों में जाने से कतराते हैं। जिम्मेदारों ने इस तरफ से मुंह मोड़ लिया है। रविवार को पार्कों की पड़ताल की गई तो यह बात सामने आई।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान टाउन हॉल स्थित शहीद उद्यान में कभी म्यूजिक के साथ चलने वाला फव्वारा बंद था। कर्मचारी ने बताया कि फाउंटेन चलता है, बस म्यूजिक सिस्टम बंद है। इसी पार्क में कई स्थानों पर लैंप लाइट नदारद थीं तो कूड़ेदान गंदगी से भरे थे। परिसर में लोगों के लिए बना शौचालय शर्मसार करने वाला था। यहां पर वॉश बेसिन के अलावा दरवाजे तक टूट थे।
मोहल्ला बाडूजई द्वितीय में संकट मोचन मंदिर के पास शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क अतिक्रमण से घिरा था। पार्क के नाम पर यहां भी कुछ नहीं था। स्मार्ट रोड बनाए जाने के चलते नाली न होने से पार्क की दीवारों में पानी रिस रहा था। गेट पर नगर निगम की गाड़ी खड़ी होने से अंदर जाने तक का रास्ता नहीं था। चारों ओर जगह को बैंड वालों ने घेर रखा था। अंदर गंदगी काफी ज्यादा थी। कुछ लोगों ने बताया कि शाम होते ही अंडे और ठेले वाले पार्क को घेर लेते हैं।
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पार्क का भी बुरा हाल
शहर के जीएफ कॉलेज जाने वाले मार्ग पर वर्ष 2020 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाम से पार्क का निर्माण कराया गया था। सांसद अरुण सागर ने पार्क का लोकार्पण किया, लेकिन पड़ताल करने पर यहां स्थिति काफी ज्यादा खराब मिली। लाइटें नदारद थी तो बिजली के बोर्ड तक उखड़े पड़े थे। घास की कटाई तक नहीं हुई थी। अंदर फर्श तक उखड़ा था, साथ ही गड्ढे हो गए थे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लोगो की प्रतीकात्मक प्रतिमा तक बदहाल थी।

पहले लगती थी भीड़, अब जाने से कतराते हैं लोग
ओसीएफ मंदिर के सामने पार्क की स्थिति काफी खराब दिखी। पूर्व में यहां पर काफी ज्यादा भीड़ रहती थी, लेकिन अब जिम्मेदारों ने मुंह मोड़ लिया। नल खराब पड़े थे। झूले टूटे थे तो बेंच तक साबुत नहीं थीं। बच्चों के झूले को जुगाड़ के तहत ईंट लगाकर चलाया जा रहा था।

सिर्फ शहीद उद्यान पार्क की देखभाल के लिए तैनात है माली

शहर के शहीद उद्यान में छह माली तैनात हैं, जो देखभाल करते हैं। उनकी ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से रहती है, लेकिन अन्य जगह पर पार्क की देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है। इसके चलते इन पार्कों की स्थिति काफी ज्यादा बदहाल है। वर्ष 2023 में पार्क की देखभाल के लिए समितियों का गठन किया गया था तब पूर्व सभासदों को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, पार्कों की स्थिति में सुधार तब भी नहीं हो पाया था।

शहीद उद्यान में म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू कराने के लिए 45 लाख रुपये का बजट जारी किया है। बारिश खत्म हुई है तो अब काम शुरू कराएंगे। शेष पार्कों की स्थिति भी ठीक कराई जाएगी।
- डॉ.बिपिन मिश्रा, नगर आयुक्त

लाल इमली चौराहा स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के गेट पर अतिक्रमण किए खड़ी नगर निगम की गाड़ी

लाल इमली चौराहा स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के गेट पर अतिक्रमण किए खड़ी नगर निगम की गाड़ी

लाल इमली चौराहा स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के गेट पर अतिक्रमण किए खड़ी नगर निगम की गाड़ी

लाल इमली चौराहा स्थित शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के गेट पर अतिक्रमण किए खड़ी नगर निगम की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें