फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरेंटस मीटिंग में सोनाक्षी के पिता पर भड़के अभिभावक

Thu, 03 Mar 2016 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल से मंगलवार को कक्षा दो की छात्रा नौ वर्षीय सोनाक्षी और सात वर्षीय संस्कृति स्कूल कक्ष में यूनीफार्म बदलकर बिना किसी को बताए घूमने चली गई थीं। करीब दो घंटे बाद दोनों छात्राएं पूरनपुर रोड पर गांव नवदिया के पास मिल गई थीं। इस मामले में सोनाक्षी के पिता अपूर्वचंद्र राय ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही बरते जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों की बैठक बुलाई गई। बातचीत के दौरान किसी ने गायब होने वाली छात्राओं के स्कूल से निष्कासन का प्रस्ताव रख दिया। इस पर सोनाक्षी के पिता अपूर्वचंद्र राय और बाबा अमलचंद्र राय उत्तेजित हो उठे। अन्य अभिभावक भी अपूर्व और अमलचंद्र राय के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। बैठक बाद अपूर्वचंद्र राय ने गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उधर, दूसरे पक्ष से भी कई अभिभावकों के हस्ताक्षर युक्त तहरीर पुलिस को देकर अपूर्वचंद्र और अमलचंद्र राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि बैठक में मामूली विवाद हो गया था। गाली गलौज और अभद्रता की बात गलत है।

स्कूलों में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
बिना अनुमति के बच्चों के बाहर निकलने पर लगाई पाबंदी
खुटार। नगर के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल से दो छात्राओं के बिना बताए घूमने चले जाने से सबक लेकर नगर के सभी स्कूलों में बुधवार को कड़ी सुरक्षा की गई। स्कूलों के गेट पर कर्मचारियों को तैनात कर सख्त निर्देश दिए गए कि बिना अनुमित कोई भी बच्चा बाहर नहीं जाएगा। यदि कोई बच्चों से मिलने आता है तो बिना छानबीन के उसे बच्चों ने नहीं मिलाया जाएगा। क्राइस्ट एकेडमी स्कूल में भी बुधवार को एक डंडाधारी कर्मचारी और एक महिला कर्मचारी को गेट पर तैनात कर दिया गया। बच्चों को कड़ी निगरानी में रखा गया। पुलिस ने भी स्कूल प्रबंधकों को बच्चों का ध्यान रखने और स्कूल गेट पर पुलिस, प्रशासन, फायर बिग्रेड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर लिखे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें