सेहरामऊ दक्षिणी। नागर पाल गांव के पास गर्रा नदी के पुल के पास मंगलवार को सुबह फिर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
नागरपाल और फरीदापुर गांव के मध्य गर्रा नदी के पुल के पास पिछले तीन वर्ष से आए दिन ग्रामीणों को नदी के किनारे रेतीली जमीन पर दिन के समय मगरमच्छ दिख रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण नदी के किनारे अपने पालतू पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने नहीं ले जाते हैं। रेंजर शत्रुघ्न प्रसाद का कहना है कि मगरमच्छ अपने प्राकृतिक घर में रह रहे हैं, इसलिए उन्हें नदी के किनारे से पकड़ना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि नदी में मगरमच्छों से ग्रामीणों को सावधान करने के लिए वहां एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। संवाद