फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सदर बाजार में पनीर विक्रेता के पेट में मारा चाकू

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मनोज। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में शनिवार शाम लेनदेन के विवाद में पनीर विक्रेता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान पनीर विक्रेता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी मनोज कुमार सदर बाजार में सिटीकार्ट मॉल के सामने पनीर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि लाल इमली चौराहा के पास रहने वाला एक युवक पनीर देने के लिए आता था। उसके करीब 935 रुपये बकाया थे। मनोज ने बताया कि शनिवार की शाम वह दुकान पर अकेला था।



इस बीच वह युवक दुकान पर आया और रुपये मांगने लगा। बाद में रुपये लेने की बात कही तो झगड़ा करने लगा। विरोध पर आरोपी ने पेट पर चाकू मार दिया और भाग गया। वहीं, मनोज को खून से लथपथ देख लोगों की भीड़ लग गई। घायल मनोज को ई-रिक्शा से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन का विवाद है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें