निगोही। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से फोन पर अभद्रता के आरोप में पंचायत सचिव अवनीश सिंह के खिलाफ पुलिस ने रविवार को देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया।
भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि परसरा परसरी निवासी प्रेमपाल सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की फोन पर सिफारिश करने पर पंचायत सचिव ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिला पंचायती राज अधिकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह पर लगाए गए आरोप गंभीर प्रवृत्ति के होने के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत हैं। इसीलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निलंबित किया गया है। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार जांच के बाद पुलिस के स्तर से कार्रवाई होगी। संवाद