फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत में प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों मेें ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत में सदस्य पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची का जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन कर दिया। यह सूचियां विकास भवन समेत सभी ब्लॉक कार्यालयों और ग्राम पंचायतों के सूचना पटों पर जन सामान्य के लिए चस्पा कराई गई हैं। खास यह है कि इन सूचियों पर चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण कर 15 और 17 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, लेकिन विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर अभी से प्रचार अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

बता देें कि गत 13 फरवरी को पंचायती राज निदेशालय ने शनिवार रात ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के जनपद वार जो आरक्षण चार्ट जारी किया था, उसके मुताबिक जातिगत जनसंख्या के आधार पर चक्रानुक्रम में लागू आरक्षण व्यवस्था के आधार पर तय हो गया था कि इस वर्ष होने वाले चुनाव में 1069 में से 382 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 15 विकास खंडों में से छह विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों के पद अनारक्षित श्रेणी में रहेंगे। आरक्षण की अनंतिम सूची के अनुसार भावलखेड़ा, कांट, खुदागंज, सिंधौली, बंडा और खुटार ब्लॉक में सामान्य श्रेणी के लोग भी प्रमुखी के दावेदार हो सकेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायतों मेेें प्रधानी के लिए अनुसूचित जाति के 210 और पिछड़ी जातियों के लिए 288 सीटें आरक्षित रहेंगी।
आरक्षण की घोषित व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों मेें प्रधान पद के लिए 74 सीटों पर अनुसूचित जाति की महिलाएं और 136 सीटों पर अनुसूचित जाति के पुरुष और महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 99 सीटों के लिए दावेदार होंगी और इसी वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए 189 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख पद की 15 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए दो, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो-दो तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए दो सीटें आरक्षित हुई हैं। बता देें कि वर्ष 2015 में प्रमुखी के लिए हुए चुनाव में भी छह सीटें अनारक्षित रहीं थीं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, पिछड़ी जाति के लिए दो, पिछड़ी जाति महिला केे लिए दो और महिला सामान्य वर्ग के लिए दो पक्ष आरक्षित रहे थे।
विज्ञापन

-
ब्लॉक वार प्रमुख पद पर आरक्षण की पूर्व और प्रस्तावित स्थिति: एक नजर
-
विकास खंड वर्ष 2015 में आरक्षण वर्ष 2021 में प्रस्तावित आरक्षण
भावलखेड़ा अनारक्षित अनारक्षित
ददरौल पिछड़ा वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग
कांट अनारक्षित अनारक्षित
मदनापुर महिला महिला
जलालाबाद अनु. महिला अनु. महिला
मिर्जापुर अनु. जाति अनु. जाति
कलान पि.व. महिला पि. व. महिला
तिलहर पि.व. महिला अनु. महिला
जैतीपुर पिछड़ा वर्ग पि. व. महिला
खुदागंज अनारक्षित अनारक्षित
निगोही अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग
पुवायां अनु. जाति अनु. जाति
बंडा अनारक्षित अनारक्षित
खुटार अनारक्षित अनारक्षित
सिंधौली महिला अनारक्षित
-
जनपद मेें ग्राम प्रधान के पदों का आरक्षण: एक नजर
कुल ग्राम पंचायतें------------1069
अनुसूचित जाति की महिलाएं-----74
अनुसूचित जाति-------------136
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं--------99
पिछड़ा वर्ग----------------189
महिला वर्ग----------------189
अनारक्षित-----------------382
जिला पंचायत वार्डों में आरक्षण की अनंतिम स्थिति
जिला पंचायत के 47 वार्डों में आरक्षण की अनंतिम सूची केे अनुसार बंडा प्रथम अनारक्षित, बंडा द्वितीय पिछड़ा वर्ग, बंडा तृतीय पिछड़ा वर्ग, बंडा चतुर्थ पिछड़ा वर्ग, खुटार प्रथम अनारक्षित, खुटार द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग, पुवायां प्रथम, द्वितीय व तृतीय अनारक्षित, सिंधौली प्रथम व द्वितीय पिछड़ा वर्ग, सिंधौली तृतीय अनुसूचित जाति, निगोहीप्रथम अनारक्षित, निगोही द्वितीय अनुसूचित जाति, निगोही तृतीय अनुसूचित जाति महिला, खुदागंज प्रथम पिछड़ा वर्ग, खुदागंज द्वितीय अनारक्षित, खुदागंज तृतीय अनुसूचित जाति महिला, तिलहर प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, तिलहर द्वितीय अनुसूचित जाति, तिलहर तृतीय अनारक्षित, जैतीपुर प्रथम व द्वितीय महिला, जैतीपुर तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला, कलान प्रथम महिला, कलान द्वितीय व तृतीय अनारक्षित, मिर्जापुर प्रथम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मिर्जापुर द्वितीय महिला, मिर्जापुर तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला, जलालाबाद प्रथम व द्वितीय महिला, जलालाबाद तृतीय अनारक्षित, जलालाबाद चतुर्थ अनुसूचित जाति, मदनापुर प्रथम अनुसूचित जाति, मदनापुर द्वितीय अनारक्षित, कांट प्रथम, द्वितीय व तृतीय अनारक्षित, ददरौल प्रथम पिछड़ा वर्ग,ददरौल द्वितीय व तृतीय अनारक्षित, भावलखेड़ा प्रथम व द्वितीय महिला, भावलखेड़ा तृतीय अनुसचित जाति, भावलखेड़ा चतुर्थ अनुसूचित जाति महिला और भावलखेड़ा पंचम वार्ड महिला उम्मीदवार के लिए प्रस्तावित किया गया है।
-
ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों और क्षेत्र पंचायतों मेें ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर आरक्षण का निर्धारण पंचायती राज निदेशालय के स्तर से पहले ही किया जा चुका है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची मंगलवार को प्रकाशित हुई हैं। जन सामान्य के लोग विकास भवन स्थित पंचायतीराज कार्यालय, विकास खंड कार्यालय और गांव स्तर के सूचना पटों पर चस्पा कराई गईं सूचियों का अवलोकन कर चार से आठ मार्च तक लिखित आपत्तियां दे सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही वार्डों का आरक्षण मान्य होगा।
विज्ञापन

-पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें