शाहजहांपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। बाल मेलों में जमकर खरीदारी भी की।
हरकुमार पाठक कॉलेज में केक काटा गया। प्रधानाचार्य ब्यूटी, शिक्षिका मीना, अनीता, अंजुम, दीपशिखा, अंजू आदि मौजूद रहीं। डाॅ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष आलोक पांडेय, रमा वाजपेयी व प्रधानाचार्य डाॅ. राखी मिश्रा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में राशि शर्मा प्रथम रहीं। भावलखेड़ा के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में बाल मेले का बीएसए दिव्या गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता कराई। निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने उत्साह बढ़ाया।
आरएलडी पब्लिक स्कूल में बाल मेले का मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद कुमार, कर्नल आनंद शर्मा व चेयरमैन अवधेश दीक्षित ने उद्घाटन किया। निदेशक श्रवण दीक्षित, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र दीक्षित, प्रधानाचार्य सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
होली एंजेल्स स्कूल, चिनौर में बच्चों के साथ शिक्षकों ने नाटक की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सिस्टर फातिमा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया।
उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से जीजीआईसी, अजीजगंज में मेला लगाया गया। डीआईओएस हरिवंश कुमार व अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने शुभारंभ किया। रेती रोड स्थित दिव्यांग हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा और जेई अहमद मुबीन ने दिव्यांग बच्चों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराया।
स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर के नेतृत्व में मोहल्ला बिजलीपुरा में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बच्चों के साथ केक काटा। खिरनीबाग स्थित एमलाल मेमोरियल स्कूल में संकल्प जनसेवा संस्था की ओर से लगे बाल मेले में बच्चों ने खूब मस्ती की। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने शुभारंभ किया।
संस्था अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, संरक्षक रमन गुप्ता, उमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। लीड कान्वेंट स्कूल में रेड डे मनाया गया। शुभारंभ डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, पदमा गुप्ता, नमिता सिंह आदि ने किया। प्रधानाचार्य तराना जमाल, निदेशक मोहम्मद जमाल मौजूद रहे। वीडीएफ कांवेंट स्कूल में 35 स्टाल लगाए। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद, बबीता, अनुराधा, ममता आदि मौजूद रहे।
चित्रकला में ऋतिक ने पाया प्रथम स्थान
खुटार। बिटोली देवी महाविद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में ऋतिक सोनी प्रथम, राखी वर्मा द्वितीय और काजल देवी तीसरे स्थान पर रहीं। सह-निदेशक अजितेंद्र कुमार, सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। खुटार के सरस्वती शिशु मंदिर में बाल मेले का प्रबंधक डॉ. केएम शुक्ला और नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के पति बाबूराम ने शुभारंभ किया। संवाद
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
शाहजहांपुर। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, पवन सिंह, पूनम पांडे, संजय सक्सेना, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद
खुटार के बिटोली देवी महाविद्यालय में चित्रकला का प्रदर्शन करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज- फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में विलखते परिजन।