फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से तिलहर मंडी में भीग गया धान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मंडी परिसर में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल धान सोमवार की शाम अचानक हुई तेज बारिश से भीग गया। इसमें वह धान भी शामिल है, जो किसानों ने सूखने के लिए डाला था।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के दौरान किसानों और व्यापारियों को धान के बोरे तिरपाल से ढकने तक का मौका नहीं मिला। बारिश थमने के बाद धान के बोरों पर तिरपाल डाले गए, लेकिन तब तक धान पानी से तरबतर हो चुका था। किसानों को इस बात की चिंता हो गई है कि भीगे हुए धान की गुणवत्ता प्रभावित होने से बाजार में उचित दाम नही मिल पाएगा।
किसानों का कहना है कि मंडी समिति में पर्याप्त शेड और सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष इस तरह का नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने मंडी में धान की ढुलाई और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था किए जाने की मांग की। मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अचानक बारिश होने से किसानों के धान का काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें