फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने से उमस व तापमान में होगी वृद्धि

विज्ञापन
रविवार को धूप से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जा रहा बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने के बाद रविवार सुबह तेज धूप निकली। धूप की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 25 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 35 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब गिरने से बादल छाए रहेंगे। तापमान और उमस में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें