फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही मार्ग के रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, 40 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 19 Feb 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में इसी फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। उखली मार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग पर गेट संख्या 341 पर रोजाना ही घंटों फंसे रहने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है। सेतु निर्माण इकाई रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराएगा। काम 15 दिन में शुरू होने की संभावना है। ओवरब्रिज बनने से करीब 40 गांवों के लोगों को ट्रेन पास होने पर फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना होगा। सीधे ओवरब्रिज से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा से उखली मार्ग से रेलवे क्राॅसिंग पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। इस रोड से लोग गांवों से होते हुए निगोही के लिए जाते हैं। ईंट भट्ठे, गांव होने के चलते वाहनों के संचालन में रेलवे क्राॅसिंग की बाधा है। मालगाड़ी गुजरने पर काफी देर तक फाटक नहीं खुलने से लोग फंस जाते हैं। इस समस्या से निजात के लिए फाटक पर ओवरब्रिज की मंजूरी मिली थी। तब निर्माण के लिए सर्वे करने पर 50 पक्के मकान जद में आ रहे थे। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन मार्ग किनारे स्थित 28 मीटर चौड़ाई की परिधि में आने वाले 50 पक्के भवनों को लाल निशान लगाकर तोड़ने के लिए चिह्नित कर दिया था। इस कार्रवाई से खलबली मच गई थी। लेकिन दोबारा से सर्वे में चौड़ाई कम होने से लोगों को राहत मिल गई है।
-
अब 22 मीटर चौड़ाई में बनेगा पुल, भवनस्वामियों को राहत
-शाहजहांपुर सेतु निर्माण इकाई के उप परियोजना प्रबंधक विजेंद्र कुमार के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग गेट पर 727 मीटर लंबे और 28 मीटर चौड़े ओवरब्रिज में 50 पक्के भवन बाधक बने हुए थे। इसकी लंबाई और चाैड़ाई को कम कर दिया गया है। ओवरब्रिज की लंबाई सात सौ मीटर व चौड़ाई 22 मीटर कर दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को फिर आएगी टीम
-लंबाई-चौड़ाई कम होने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम सोमवार को फिर से पैमाइश करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार मनु माथुर, कानूनगो अजीत प्रताप सिंह, लेखपाल कमलेश मिश्रा, अनुराग शर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता मोहम्मद आजम, आशीष निर्वाल, एनवी डीकाते व रेलवे कर्मचारियों की टीम ने ओवरब्रिज के लिए रेलवे स्टेशन मार्ग किनारे भूमि अधिग्रहण के लिए रविवार को फिर से निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें