शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत जागरूकता और आवेदन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र मौके पर ही भरे गए। उपस्थित लोगों को योजना के तहत मिलने वाले ब्याजमुक्त ऋण की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि सरकार बैंकों के माध्यम से अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराती है। यह ऋण ब्याजमुक्त होता है। इच्छुक उद्यमी मुख्यमंत्री युवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक अरुण कुमार पांडे भी मौजूद रहे। संवाद