शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली न आने से लोगों का ग़ुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शनिवार की रात करीब दस बजे गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे विद्युत आपूर्ति चालू न होने तक जाम न खोलने की बात पर अड़े रहे। हालांकि कुछ ही देर बाद अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के जेई समेत अन्य कर्मचारियों ने अतिशीघ्र फॉल्ट दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब आधे घंटे के बाद जाम खोल दिया गया। संवाद