फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने पर रोष, इस्तीफा देने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। भाजपा के खुदागंज मंडल के बूथ अध्यक्षों और सभासदों ने स्थानीय रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा देने का इलान किया है। उनका कहना है कि ऐसा कभी पूर्ववर्ती सपा-बसपा शासनकाल में भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह को सौंपे गए पत्र में भाजपा नेताओं ने बताया कि हाल ही में रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया गया। इस संबंध में खुदागंज थाना प्रभारी को लिखित सूचना दी गई थी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी घटना से अवगत कराया गया। इसके बावजूद, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जनता और व्यापारियों के बढ़ते रोष को देखते हुए, भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल का दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है और उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो वे सभी बूथ अध्यक्ष और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इस्तीफा देने की चेतावनी देने वालों में प्रमुख बूथ अध्यक्षों में भाई लाल, बालकृष्ण, प्रवीण मिश्रा, सौरभ गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश राठौर, युवराज सिंह, श्याम नारायण पांडे, वेदराम राठौर, राजपाल और सचिन जैन शामिल हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष वर्तमान में लखनऊ में एक मीटिंग में हैं। उन्हें इस मामले की सूचना दे दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार ही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें