फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में उबाल

विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन करते हुए। संवाद - फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने विरोध किया। विहिप ने कलक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। तहसील क्षेत्रों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी ने बांग्लादेश में अमानवीय घटनाओं के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट गेट पर इस्लामिक जेहाद का पुतला दहन किया।
प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मंदिर, व्यावसायिक केंद्र ,महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार निशाने पर हैं। हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, ओम गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुवायां के राजीव चौक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पतला दहन किया।
कार्यकर्ता हरेराम मंदिर परिसर में एकत्र हुए। बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने दीपूचंद्र दास की जलाकर हत्या करने के बाद शव के साथ अमानवीय व्यवहार पर रोष जताया। कहा कि केंद्र सरकार को संज्ञान लेकर बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी देनी चाहिए। दीपक शुक्ला, विपिन मिश्रा, अजीत सिंह, बाबा पुरुषोत्तम दास, सुधीर सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-

हिंदुओं की हत्या पर जताया विरोध

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर बांग्लादेश का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का विरोध करते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला, अंश, अक्षय कुमार, अमन, आयुष, आर्यन आदि मौजूद रहे। संवाद

महिला कांग्रेस ने भी जताया विरोध


शाहजहांपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा पर महिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय पर दीपूचंद्र दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने केंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति और चुप्पी पर तीखे सवाल खड़े किए। अंत में महिला कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर हिंसा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर शाहिना खातून, जितेंद्री, सोनम, तबस्सुम, बेबी, राधा, अलीना, सीमा, सुनीता, महजबी,रोशनी आदि मौजूद रहीं।

जलालाबाद में भी फूंका गया पुतला
जलालाबाद। बांग्लादेश की घटना के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे के मुख्य चौराहे पर वहां की सरकार का पुतला फूंका।इससे पहले आंबेडकर पार्क के पास कार्यकर्ताओं की सभा हुई। विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट है। अब किसी भी स्तर पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल ब्रज प्रांत के प्रमुख हरीश प्रजापति, जिला मंत्री शलभ मिश्रा, जिला संयोजक बादल, पंकज गुप्ता, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट गेट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन करते हुए। संवाद- फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल

कलक्ट्रेट गेट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन करते हुए। संवाद- फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल

कलक्ट्रेट गेट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन करते हुए। संवाद- फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें