फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन पर हुआ विचार विमर्श

विज्ञापन
सिंधौली बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते अतिथि - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन सिंधौली के बीआरसी में किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा में प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन पर चर्चा हुई। साथ ही इसको सफल बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पति मुनेश्वर सिंह ने दीप जलाकर किया। खंड विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अध्यापकों की महत्ता समझायी।
विज्ञापन

सीडीपीओ रंजना अजय ने आंगनबाड़ी एवं विद्यालय में तालमेल बनाने के लिए अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी केडी यादव ने कहा कि बच्चों को ऐसा एहसास दिलाना होगा कि वे अपने घर के आंगन में हैं। शिक्षक सरताज अली ने कहा कि तीन वर्ष से 14 वर्ष के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, ऐसा हमें प्रयास करना है। एआरपी आशुतोष मिश्रा ने निपुण भारत कार्यक्रम तथा एआरपी रितेंद्र कुमार ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक उपेंद्र तिवारी, नितिन मिश्रा, महेंद्र पाल सिंह चौहान, राजवीर, सीमा सिंह, रुचि भारद्वाज, विधि भारद्वाज, निवेदिका पाल, नवेंदु मिश्रा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन
जैतीपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा रहे। उन्होंने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार, अध्यापक भुवनेश गुप्ता, सीडीपीओ मालती सहानी, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आदेश सिंह तोमर, नागेश्वर कश्यप, सत्यवीर सिंह, संजीव गंगवार, भुवनेश गुप्ता, अजीत गंगवार, राकेश कुमार, अनिल सिंह, तेजपाल कौर, मनोज सिंह, अनवर सादात, धर्मवीर सिंह, मीना मिश्रा, रागिनी सिंह, किरण, अंजू, मधुबाला आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें