फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई पर गिरा पेड़, पांच घंटे ट्रेनों का संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। लगातार रात में हो रही भारी बारिश से रेल संचालन डगमगा गया है। बुधवार रात शाहजहांपुर में रेल ट्रैक पर पानी भरने, पेड़ गिरने से सिग्नल फेल होने से पांच घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा था। बृहस्पतिवार रात भी भारी बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक का काम किया। इस दौरान अप-डाउन सत्याग्रह और अप जनसेवा एक्सप्रेस को रास्ते में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, तीन दिन से रात में भारी बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार रात लखनऊ-दिल्ली रूट पर महोली के पास रेल ट्रैक पर यूकेलिप्टस के दो पेड़ गिर गए। गिर गए। इससे ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। रात में ही रोजा से टॉवर वैगन स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया। तेज बारिश के की वजह से काम प्रभावित हुआ। इस दौरान अप 15273, डाउन 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस और डाउन 14618 जनसेवा एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। पीछे आ रहीं कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। तड़के करीब तीन बजे ओएचई लाइन दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारी बारिश के चलते लखनऊ के चारबाग में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चल रहा काम समय से पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में रेलवे ने अप-डाउन 10 ट्रेनों का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई से शुरू होना था। इसके साथ ही शहीद एक्सप्रेस और पोरबंदर एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक और बरेली में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काम के चलते पांच जोड़ी से ज्यादा ट्रेनों को 12 जुलाई तक निरस्त किया गया था। बरेली में तो काम लगभग पूरा हो गया, लेकिन लखनऊ में बारिश की वजह से काम अब तक लटका हुआ है। ऐसे में रेलवे ने सियालदह एक्सप्रेस 13119-20, मालदाटाउन एक्सप्रेस 14003-04, हरिहर एक्सप्रेस 14523-24, मुगलसराय एक्सप्रेस 14307-08, और 14116-17 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई से शुरू होना था। इधर, का निर्णय लिया गया। वहीं, शहीद एक्सप्रेस 14673-74 और पोरबंदर एक्सप्रेस 19269-70 के रूट में तब्दीली की गई है। यह ट्रेन अब हरदोई के स्थान पर वाया सीतापुर कैंट होती हुई पूरब की ओर जाएंगी।
रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए रेलवे ने शुक्रवार को रोजा से हरदोई के बीच तीन घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान बरेली-बनारस एक्सप्रेस को शाहजहांपुर, सीतापुर पैसेंजर को बरतारा स्टेशन से आगे के लिए रद्द कर वापस कर दिया गया। श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटे तक देरी से चलाया गया। शाम 6:30 बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
रेलवे ने डाउन लाइन पर शुक्रवार को दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक ब्लॉक लेकर कई स्थानों पर स्लीपर बदलने के साथ ओएचई और रेल ट्रैक मेंटिनेंस का काम किया। इसके चलते डाउन लाइन की ट्रेन प्रभावित रहीं। 13292 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14258 काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस को ब्लॉक के चलते प्रारंभिक स्टेशन से एक घंटे तक देरी से रवाना किया गया। 14235-36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को शाहजहांपुर से बरेली के बीच रद्द कर दिया गया। वहीं 55046-55046 सीतापुर पैसेंजर को बरतारा स्टेशन से आगे रद्द कर वापस कर दिया गया। 13308 किसान एक्सप्रेस को भी ब्लॉक की वजह से देरी से चलाया गया। दरअसल, लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर मिट्टी कटान से रेल ट्रैक को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को कई स्थानों पर स्लीपर बदलने का काम किया गया। रोजा यार्ड में भी प्वाइंट मरम्मत के काम को निपटाया गया।
रोजा में निर्माणाधीन रेल पटरी वेल्डिंग प्लांट का ट्रैक भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर धंस गया है। शुक्रवार को टीआरटी (ट्रैक रिन्यूवल ट्रेन) के जरिए इसे दुरुस्त करने का काम किया गया। रेल ट्रैक के दोनों ओर पत्थर भी डाले गए।
रोजा में रेल पटरी वेल्डिंग प्लांट की स्थापना का काम चल रहा है। इसके लिए रोजा जंक्शन से प्लांट तक करीब दो किमी का नया रेल ट्रैक बिछाया गया था। 20 जुलाई को इस पर रेल इंजन का ट्रायल किया गया। इसके बाद पत्थर भरी मालगाड़ी को गुजारा गया। प्लांट से वापसी के वक्त मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इधर, तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बीच इस नए रेल ट्रैक के दोनों ओर कई स्थानों पर मिट्टी कटान होने से ट्रैक पर भी असर हुआ है। बुधवार को रेलवे ने दिन भर ट्रैक मरम्मत का काम किया।
ब्लॉक इस तरह से लिया गया ताकि ज्यादा ट्रेनें प्रभावित न हों। बरेली-बनारस एक्सप्रेस और सीतापुर पैसेंजर को इस दौरान रद्द किया गया। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक घंटे तक देरी से चलाया गया। इधर, मुख्यालय ने पांच जोड़ी ट्रेनों का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई से शुरू होना था। शहीद और पोरबंदर एक्सप्रेस के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, एसएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें