डाउन गुवाहटी एक्सप्रेस के इंजन से बृहस्पतिवार को होम सिग्नल के पास गाय टकरा गई। गाय टकराने के बाद उसके अस्थी पंजर इंजन में फंसकर प्लेटफार्म तक पहुंच गए। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन को स्टॉपेज दिया गया।
डाउन 15910 गुवाहटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले होम सिग्नल पर इंजन से गाय टकरा गई। होम सिग्नल की दूरी ज्यादा नहीं है। ऐसे में लोको पायलट ट्रेन को लेकर प्लेटफॉर्म तक आ गया। सूचना पर स्वास्थ्य निरीक्षक शशांक पांडेय टीम के साथ पहुंच गए। यहां प्लेटफॉर्म नंबर दो पर इंजन के बीच फंसे अस्थीपंजर को निकाला गया। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही।