लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन काम के चलते 25 जून से 12 जुलाई तक रद्द की गईं पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब 18 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहीद एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस समेत जो ट्रेन बदले रूट से चल रहीं हैं वह भी अपने रूट पर आ जाएंगी।
रेलवे ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक और बरेली में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काम के चलते पांच जोड़ी से ज्यादा ट्रेनों को 12 जुलाई तक निरस्त किया था। बरेली में तो काम लगभग पूरा हो गया, लेकिन बारिश के चलते लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर काम समय से पूरा नहीं हो सका। इसके चलते रेलवे ने सियालदह एक्सप्रेस 13119-20, मालदाटाउन एक्सप्रेस 14003-04, हरिहर एक्सप्रेस 14523-24, मुगलसराय एक्सप्रेस 14307-08, और 14116-17 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इन ट्रेनों का संचालन 12 जुलाई से शुरू होना था। वहीं शहीद एक्सप्रेस 14673-74 और पोरबंदर एक्सप्रेस 19269-70 के रूट में तब्दीली की थी। चारबाग स्टेशन पर काम पूरा होने के बाद रेलवे से इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। 18 जुलाई से रद्द चल रहीं अप-डाउन 10 ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश आ गया है।