फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। सपाइयों ने पुलिस पर प्रदेश सरकार के दबाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुुए धरने पर बैठ गए जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। बाद में सपा नेताओं ने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने और कानून व्यवस्था में सुधार लाए जाने की मांग की गई। वहीं एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे खिरनी बाग चौराहे पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सत्ता पक्ष सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने और सपा को कमजोर करने के लिए लगातार फर्जी मुकदमे लिखवा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू व पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि थानों में सपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरियादी की फरियाद सुनने के बजाय उल्टा उसको ही पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में फर्जी मुकदमे लिखकर बेइज्जत कर रही है। बाद में सपा नेताओं ने एसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा को विभिन्न थानों में फर्जी तरह से दर्ज छह आपराधिक मामलों की सूची सौंपते हुए जांच कराकर मुकदमे में वापस कराए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में सपा के प्रदेश सचिव उपेंद्रपाल सिंह, रणंजय सिंह यादव, प्रदीप पांडेय, रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें