फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52.36 लाख बकाया, बीओबी ने फूड इंडस्ट्री कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया न चुकाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने रोजा स्थित श्याम फूड इंडस्ट्री को कब्जे में ले लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर विपुल श्रीवास्ताव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रोजा स्थित श्याम फूड इंडस्ट्री पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 52 लाख 63 हजार 434 रुपया बाकी था। बैंक ने बकाया अदा करने के लिए कई बार नोटिस दिए। फैक्ट्री स्वामी ने नोटिसों को नजरअंदाज कर दिया। यह इंडस्ट्री बैंक के एक बड़े बकायेदारों में थी। अंतिम नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इस संबंध में डीएम से इजाजत मिलने के बाद शुक्रवार को रीजनल मैनेजर विपुल श्रीवास्तव के साथ बैंक अधिकारियों की टीम और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान यहां मालिकान नहीं मिले। फैक्ट्री पर बिजलीपुरा निवासी सुरेश चंद्र नाम का एक चौकीदार मिला। छापा मारने पहुंची टीम ने फैक्टरी में पड़े तालों को तोड़ने के बाद अपने ताले डाल दिए। इसके बाद इसे सील कर दिया गया। एलडीएम चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें