फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर इस्माइलपुर गांव को जाने वाले रास्ते और पेट्रोल पंप के बीच बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

इस्माइलपुर निवासी 40 वर्षीय भूपराम बुधवार सुबह लगभग पांच बजे सोकर उठे और मार्निंग वॉक पर निकल गए। स्टेट हाईवे पर आए गांव से आधा किलोमीटर दूर गांव की मोड़ व पेट्रोल पंप के बीच पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लगभग आधा घंटे बाद गांव के लोग उधर से निकले, तब उनकी मौत की जानकारी परिजनों तक पहुंची। जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से मृतक की पत्नी वीरावती और पांच बच्चों में कन्हैया, अंकित, दीप, प्रदीप, सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रवेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है, ग्रामीण को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें