फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव, गड्ढे में डूबकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ददरौल (शाहजहांपुर)। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कांकर निवासी रामगोपाल की आठ वर्षीय बेटी नैनसी की सोमवार सुबह 11 बजे पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

कांकर गांव निवासी नैनसी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह बच्चों के साथ स्कूल जा रही थी। स्कूल गांव से बाहर करीब 50 मीटर की दूरी पर है। स्कूल जाने वाले रास्ते में जलभराव के कारण वह पानी के अंदर से निकलकर जा रही थी। सड़क किनारे पहुंचने पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी भरे गड्ढे में चली गई। साथी बच्चे भागकर गांव पहुंचे और जानकारी दी। गांव के लोग भाग कर मौके पर आए और पानी भरे गड्ढ़े में तलाश कर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नैनसी दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन अनामिका है और उससे छोटी नैनसी थी, तीसरे नंबर का भाई घनश्याम छह वर्ष का है, जबकि सबसे छोटे भाई का अभी नामकरण संस्कार नहीं हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें