फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के हैवानों की तरह उन्नाव के दरिंदों को सजा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उन्नाव की बेटी के गुनाहगारों को मौत की सजा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। महिलाओं का कहना है कि हैदराबाद की तरह उन्नाव के दरिंदों को भी मौत की सजा मिले। तभी समाज में खुलेआम घूम रहे इन हैवानों को सबक मिलेगा और किसी भी बेटी की तरफ बुरी नजर उठाने से पहले सौ बार सोचेंगे, इसके लिए सरकार और सिस्टम को भी ठोस कदम उठाना होगा।
विज्ञापन

जिले में घटनाएं रोकना डीएम-एसपी की जिम्मेदारी
समाज में बहुत गलत हो रहा है, यह नहीं होना चाहिए। जिले में डीएम और एसपी की जिम्मेदारी है कि दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं को रोकें और इस तरह की वारदात करने वालों का सजा दिलाएं। हैदराबाद व उन्नाव की घटनाएं निंदनीय हैं। - कमलेश कौर माटा, प्रधान श्री गुरु सिंह सभा
उन्नाव के दरिंदों का तुरंत एनकाउंटर हो
दरिंदों को सजा मिलना चाहिए। हैदराबाद घटना में आरोपों की पुष्टि के बाद एनकाउंटर किया गया तो सही है। मगर किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलना चाहिए। उन्नाव की घटना के दरिंदों की पुष्टि हो चुकी है। उनका तुरंत एनकाउंटर कर देना चाहिए। - अंशू अग्रवाल, गृहणी मोहल्ला खलीलसर्की
विज्ञापन

मिल गया इंसाफ
हैदराबाद के चारो आरोपियों ने जो वहशीयाना हरकत की, उसका उन्हें दंड मिल गया। चाहे कोई कितना भी कुछ करे पर सजा बहुत सही मिली। उन्नाव में जमानत मिलते ही हैवानों का हौसला बढ़ गया। उन्होंने ऐसा जघन्य कांड किया। उन्हें भी तुरंत सजा मिले। - हेमा अग्रवाल, गृहणी मोहल्ला मघईटोला
हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके किए की सजा मिली है। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही होना चाहिए। खुशी है कि इससे किसी को न्याय मिला है, लेकिन असली खुशी तब होगी जब ऐसी कारगर निवारक सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिरक्षक सामाजिक वातावरण बने कि ऐसे अपराध न हों। - तराना जमाल, प्रिंसिपल लीड कांवेंट स्कूल
हैदराबाद के क्रूर बलात्कारियों ने भागने की कोशिश की, परिणामस्वरूप मारे गए। तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई प्रशंसनीय है। पुलिस को अपराधियों के साथ ऐसा ही सलूक करना चाहिए। विशेषकर जब अपराध सिद्ध हो चुका हो। उन्नाव के दरिंदों को भी पुलिस ऐसी ही सजा दे। - डॉ. दीपा सक्सेना, प्रिंसपिल ज्ञान कृष्ण पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें