फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी के सिर चढ़ा प्यार का भूत, छात्रा को साथ ले जाते समय लोगों ने दबोचा, जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ लेकर जा रहे गुरूजी को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पीटा। भीड़ के बीच मौका पाकर आरोपी चुपचाप खिसक गया। इसके बाद परिवार वाले छात्रा को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव संसारपुर में एक युवक इंटर की 17 वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान उसने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन छात्रा के परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लग सकी थी। मंगलवार को छात्रा के पिता और मां भैयादूज पर रिश्तेदारी में चले गए। मौका पाकर कलियुगी गुरू छात्रा को लेकर खिसक लिया। छात्रा के चाचा को शक हुआ तो उसने छात्रा के पिता को मामले की सूचना दी। इस पर छात्रा का पिता और मां वापस घर लौट आए और परिवार के लोगों के साथ दोनों की तलाश शुरू कर दी।
छात्रा के परिवार के लोगों ने खुटार पुवायां मार्ग पर गांव बितौनी के पास एक टेंपो से दोनों को पुवायां की ओर जाते हुए पकड़ लिया। छात्रा के परिवार वालों ने युवक की मौके पर ही जमकर ठुकाई कर दी। मारपीट होते देख मौके पर तमाम राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने भी युवक को जमकर पीटा। भीड़ का फायदा उठाकर युवक मौके से खिसकने में कामयाब रहा। छात्रा अपने गुरू के साथ मारपीट का बराबर विरोध करती हुई उनके साथ जाने की जिद करती रही, लेकिन परिवार वालों के आगे उसकी एक न चल सकी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें