कुर्रियाकलां। गांव की नई कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विश्राम होने के बाद सोमवार को कथा स्थल पर व्यास पीठ के पास हवन और भंडारा हुआ। कथाव्यास आचार्य पंडित ओमप्रकाश त्रिवेदी ने वेदी बनाकर पूजन करवाया। बाद में हवन में यजमान संजय मिश्रा ने परिवार के साथ पूर्णाहुति दी। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में गांव के कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद