शाहजहांपुर। शहर में निकलने वाले भैंसों के झुंड की वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए 31 मार्च के बाद डेयरी को नगर के बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए थे। तारीख नजदीक आने से डेयरी संचालकों में खलबली मची है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसे लेकर कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है।
शहर में छोटी-बड़ी 200 डेयरियाें का संचालन होता है। इनके जानवर असमय सड़कों पर निकलकर मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इसे लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह 31 मार्च तक डेयरियों को बाहर ले जाने के निर्देश दिए थे। तारीख नजदीक आने के बाद डेयरी संचालकों में खलबली मच गई। मामले को लेकर संचालक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव से भी मिले थे और हल निकालने की मांग की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च के बाद डीएम की ओर जो आदेश मिलेंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।